पंच कुंडीय यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 के ई डवल्यू एस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के विश्राम के उपरांत रविवार को सुबह 9 बजे से पंच कुंडीय हवन यज्ञ हुआ जिसमें सभी पॉकेट वासियों ने परिवार सहित आहुतियां प्रदान की। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूर्णाहुति कराकर यज्ञ संपन्न हुआ। कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने व्यास पीठ से सभी को नेक कार्य करते रहने की प्रेरणा दी एवं आशीर्वाद दिया। सभी भक्तजनों ने कथा व्यास पुष्कर कृष्ण महाराज को ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते भावपूर्ण विदाई दी। दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें जीवन कैसे जिया जाए उसकी शिक्षा देती है। भागवत महापुराण हमें सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजन से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति, संस्कारों के बारे में जानकारी प्राप्त करती है। ऐसे आयोजन हमारे अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। इस अवसर पर राघवेन्द्र दुबे, एनके सोलंकी, रवि राघव, देव मणि शुक्ल, गोरे लाल, अमितेश सिंह,पंडित विनोद मिश्र, सुशील पाल, बृज किशोर सिंह,अंगद सिंह, प्रवीण शुक्ल, उत्तम चंद्रा,रमेश वर्मा, एस के तिवारी, सुभाष शर्मा, मुन्ना चौधरी ,विकास शर्मा, श्रीराम त्रिपाठी, संजय शुक्ला, संजय पांडे, हरि शंकर सिंह,रमेश चंद शर्मा, राजवीर सिंह,संगम प्रसाद मिश्र,प्रमोद श्रीवास्तव,गुरुमेल सिंह,देवेंद्र गुप्ता, हनुमान कुमार, राजेश राघव, हंस मणि शुक्ल ,अजय श्रीवास्तव ,प्रदीप तोमर, मुकेश रावत, विष्णु शर्मा, रमेश गुप्ता, रमेश चंद्र दास, मुरारी झा, वीरेन्द्र कुमार, देवराज धीमान, आर पी सिह, अजय सिह, अनिल कुमार शर्मा सहित तमाम सेक्टर वासी मौजूद रहे।
Bahut badiya,Radhey Radhey
जवाब देंहटाएं