भारत-भारतीय का सगरा सुंदरपुर का कवि सम्मेलन आज,बहेगी काव्य की गंगा


आज की खबर 
डा रणजीत सिंह 
ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ 

 प्रतापगढ भारत-भारतीय का पूर्व प्रधान द्वय ठा०जय करन सिंह एवं बाबू नन्हें सिंह की स्मृति में24वाँअखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज 06 दिसम्बर को सगरा सुन्दरपुर में 12-30 दोपहर में आयोजित किया गया है।
 लोकप्रिय कवि डॉ०रणजीत सिंह के संयोजन में होने वाले इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल होंगे तथा विशिष्ट अतिथि शिव शंकर ओझा अधिपति ईंट उद्योग/समाजसेवी,रणधीर सिंह चौहान प्रबन्धक डाॅ० रा०वि० महाविद्यालय, टी०पी०यादव सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबन्धक बैंक,अभिनंदन सिंह किल्लू समाजसेवी /अधिपति ईंट उद्योग, इम्तियाज अहमद पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस एवं कुन्दन सिंह समापन अतिथि होंगे।
  इसमें कटनी के शरद जायसवाल,दिल्ली के हरिश्चंद्र सिंह हरीश, सीतापुर के कुवंर आलोक सीतापुरी, प्रयागराज के बिहारी लाल अंबर,भदोही संदीप कुमार बालाजी, जौनपुर के बेहोश जौनपुरी,अरुण कुमार यादव प्रयास, आकाश उज्जवल,कु० रीना श्रीवास्तवा व अमेठी के रामबदन शुक्ल पथिक एवं विनय कुमार पांडे अजय,अजय सोनी, जया मिश्रा,अतीक प्रतापगढ़ी आदि काव्य पाठ करेंगे।
           इस अवसर पर डॉ०रणजीत सिंह की 13वीं पुस्तक *चेतना का प्रवाह* का विमोचन होगा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो०शिव वरण शुक्ल एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ० आर० आर० पाण्डेय का सारस्वत सम्मान होगा। कवि सम्मेलन में कवियों एवं कवयित्रियों को प्रेमजी जायसवाल सम्मान,सरदार बलदेव सिंह सम्मान,उदय नारायण ओझा सम्मान,ठाकुर जय करन सिंह सम्मान,बाबू नन्हे सिंह सम्मान,मगदूम सिंह सम्मान, कैप्टन यशवंत सिंह चौहान सम्मान,शहीद राज बहादुर यादव सम्मान,पूर्व बी०डी०ओ०सहदेव सिंह सम्मान,पर्मिला जायसवाल सम्मान,दिनेश चंद्र दुबे सम्मान, राम प्रसाद सिंह सम्मान प्रदान,मनिका सिंह सम्मान प्रदान  किया जाएगा।
  कार्यक्रम को श्यामजी जायसवाल प्रतिनिधि प्रधान सगरा सुन्दरपुर अध्यक्ष स्वागत समिति,नीतेश सिंह बीरू प्रधान हन्डौर अध्यक्ष संयोजन समिति,अभय प्रताप सिंह मुन्ना अध्यक्ष आयोजन समिति,विष्णु प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रबंध समिति आदि का मार्गदर्शन रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक