कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भव्य श्री राम कथा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा दिल्ली के अली पुर थाना के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज 701 के कलश के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा अली पुर के आसपास के सभी मोहल्लो से होते हुए कथा पंडाल मे पहुँच कर कलश स्थापन किया गया।
कथाव्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज (श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडा ) द्वारा 1 बजे से संगीत मय भव्य श्री राम कथा का श्री गणेश हुआ।
कथाव्यास ने पहले दिन की कथा मे नारद मोह , शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई।
कथा पंडाल मे रामादल की अनुपम झांकी का दर्शन भक्तों ने किया।
पूरा कथा पंडाल राममय हो गया था। सभी भक्तों ने बडे मनोयोग से कथा का श्रवण किया।
तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें