कथाऐ हमे जीवन जीना सिखाती है - महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा  जी टी करनाल रोड अली पुर थाना प्रचीन शिव मंदिर पर चल रही भव्य श्री राम कथा मे आज कथाव्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008  स्वामी पंचमानंद जी महाराज  ने  कहा कि कथाओं से हमें जीवन की सीख मिलती हैं और जीवन जीने की ,रिश्तों के महत्व और संस्कार का आविर्भाव होता है। 
   महर्षि बाल्मीकि ने रामायण में मर्यादित समाज , आत्म संयम ,परिवार व समाज निर्माण की शिक्षा दी है । महर्षि बाल्मीकि ने हमें भगवान राम के चरित्र से अवगत कराया। श्रीराम अवतारी पुरुष होते हुए भी अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करते। शक्ति संपन्न होते हुए भी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करते। माता, पिता, गुरु की आज्ञा का हमेशा पालन करते हैं। श्रीराम शक्ति संपन्न होते हुए भी बानर, भालू को साथ लेकर राक्षस जाति का सर्वनाश करते हैं। समुद्र पार करने के लिए तीन दिन तक समुद्र के समक्ष प्रार्थना करते हैं जबकि चाहते तो एक बाण से समुद्र को सुखा सकते थे लेकिन मर्यादा नहीं तोड़ी। महर्षि बाल्मीकि जी की रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है कि कैसे जीवन को मर्यादित, संयमित ढंग से जिया जाए।
तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

  1. जय हो ।जय हो सदगुरुदेव भगवान की जय।सारे तीर्थ धाम आपके चरणों मे।हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों मे।🙏🙏🌹🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक