सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मे उ प्र उद्योग व्यापार मंडल ने संकल्प लिया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 9 मे उत्तर प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रैफिक पुलिस नोएडा द्वारा एक अभियान की पहल की गई है। जिसमे ट्रैफिक विभाग की तरफ से ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे। इस आयोजन मे सुनील गुप्ता एन सी आर अध्यक्ष के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारियों/सदस्यों एवम्ं जन सामान्य द्वारा सड़क सुरक्षा के जागरूकता के संबंध में शपथ ग्रहण कर यातायात के नियमों का सुचारू रूप से पालन करने का आश्वासन दिया।
इस आयोजन मे अध्यक्ष संजय जैन, सत्यनारायण गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, संगठन महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमाकांत गर्ग, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, सचिव गोविंद अग्रवाल, सचिव रोहित भाटिया, तनवीर चौधरी, कन्हैया गुप्ता, महिलाओं में श्रीमती रेनू बाला शर्मा, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती आशा पोदार, श्रीमती रेहाना अली, श्रीमती किरण कुशवाह समेत सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया एवं शपथ ग्रहण किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें