पत्रकारों को सभी जिलों में सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

पत्रकारों को सभी जिलों में सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

IMG

आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 

नोएडा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारों को सस्ते दर पर सभी जिलों में आवास उपलब्ध कराया जाएगा।इसके लिए गोरखपुर में सरकार ने इस योजना को बतौर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। आगे इसे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गोरखपुर में आयोजित दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कोरोना से काल कवलित हुए 53 पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक