जे एस डी धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान मे शपथ ली
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 127 जे एस डी धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।
पिछले एक महीने से राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान किया जा रहा है। इसमें सड़क दुर्घटना से बचने व नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।
इसी के तहत जे एस डी धर्म पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष सिह ने विद्यालय के सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों को सही तरीके से पालन करने के लिए संकल्प दिलाया और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी चर्चा की।और उन्होंने ने समाज के हर तबके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी इस महा अभियान में सहभागी बनें क्योंकि दौड़ती भागती सड़कों पर हर जिंदगी अनमोल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें