गुलशन बेलिना 2 साल से अटकी फेज 1 रजिस्ट्री की हुई शुरुआत


 विधायक तेजपाल नागर निवासियों से मकर संक्रांति पर मिलने पहुंचे
-----------------
आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा वेस्ट गुलशन बेलिना सोसाइटी मे  विधायक तेजपाल नागर  और दीपक यादव विधायक प्रतिनिधि  का निवासियों ने भव्य स्वागत किया ।
 विधायक  के अथक प्रयासों से रजिस्ट्री जल्दी की शुरुआत हुई इस पर विधायक  ने सभी को बधाइयां दी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई निवासी अविनाश सिंह ने बताया की हमने फेस टू की सीसी जल्द कराने हेतु बिल्डर प्रबंधन पर प्रेशर बनाएं और हमारी फेस टू की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरू हो सके और हमारे निकट एक पुलिस चौकी का इंतजाम कराया जाए  ताकि फोन स्नैचिंग चैन स्नैचिंग जैसी और घटनाएं ना हो विधायक जी ने आश्वासन दिया दोनों ही मुद्दों पर मैं प्रयास करता हूं और आपकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाता हूं। निवासी शिवेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह ने  विधायक  से खेलों को प्रोत्साहन मिले उसके लिए एक फ्री ग्राउंड की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए कराने के लिए निवेदन  किया। काफी संख्या में निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अलग-अलग अपने मुद्दों की बात रखी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक