बॉक्सर अजय कुमार शाइनिंग स्टार इंडिया अवॉर्ड 2023 में सम्मानित
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर दीपक नंदा इंडियन रॉक और प्रसिद्ध प्लस साइज मॉडल पारुल नंदा द्वारा शाइनिंग स्टार इंडिया से किया सम्मानित
28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं नेताओं सहित अलग-अलग श्रेणी में देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया गया l सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव सदपुर के बॉक्सिंग खिलाडी अजय कुमार को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने एवं प्रदेश और 07 से 09 जनवरी को नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने पर प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर दीपक नंदा इंडियन रॉक और प्रसिद्ध मॉडल पारुल नंदा द्वारा शाइनिंग स्टार इंडिया अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया ल अजय कुमार ने बताया कि शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 समारोह का आयोजन डॉक्टर विजय राज की देखरेख में प्रोडक्शन द्वारा किया गया, अजय ने कहा कि ऐसे ऐसे सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं, जिनसे मेहनत करने की जिज्ञासा दुगनी हो जाती है ल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव और जय हिंद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव सेलिब्रिटी अतिथि प्रसिद्ध यूटूबर और वीडियो निर्माता श्रीमती गीता कश्यप और बॉलीवुड स्टार जुनेद हुसैन खान, प्रबंध निदेशक डॉक्टर विजय राज जूरी, डॉक्टर निधि वर्मा और डॉक्टर रवियाह् भाटिया, आरती सिंगल, राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार सहित देश की महान हस्तियां मौजूद रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें