व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा गौतम बुद्ध नगर थाना दनकौर पुलिस द्वारा फरीदाबाद के व्यापारी से रंगदारी मांगने व फोन पर धमकी देने वाले 03 अभियुक्त 1.जोगिन्द्र सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी अपना घर सोसायटी, सोहना रोड, फरीदाबाद 2.सुमित पुत्र उदयवीर सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद 3.अवनीत तिवारी पुत्र उमेश तिवारी निवासी सेक्टर-55, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पम्प नौरंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार रजि0 नं0 एचआर 51 सीडी 4932 बरामद की गई है। 
दिनांक 26.01.2023 को वादी द्वारा थाना दनकौर पर सूचना अंकित करायी कि उनका लोहे के स्क्रेप का काम है, दिनांक 25.01.2023 को अभियुक्त 1.जोगिन्द्र सिंह 2.सुमित व 3.अवनीत तिवारी द्वारा उनकी माल से लदी गाड़ी को अट्टा गुजरान के पास पेरीफेरल पर रोककर रंगदारी मांगी गयी तथा रंगदारी न देने पर काम ना करने देने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 28/23 धारा 342/384 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। 
*अभियुक्तों का विवरणः*
1.जोगिन्द्र सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी अपना घर सोसायटी, सोहना रोड, फरीदाबाद। 
2.सुमित पुत्र उदयवीर सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद। 
3.अवनीत तिवारी पुत्र उमेश तिवारी निवासी सेक्टर-55, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद।
*पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः*
1.मु0अ0सं0 28/2023 धारा 342/384 भादवि थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर बनाम जोगिन्द्र सिंह, सुमित व अवनीत तिवारी।
2.मु0अ0सं0 212/2022 धारा 406/506 भादवि थाना बाबरी, शामली।
*बरामदगी का विवरणः*
घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार रजि0 नं0 एचआर 51 सीडी 4932

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक