जे एस डी धर्म पब्लिक स्कूल ने मनाया 74वा गणतंत्र दिवस



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा जे एस डी धर्म पब्लिक स्कूल ने आज 74वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 
विद्यालय के प्रबंधक धर्मेद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और कहा कि देश एकता और अखंडता को बनाए रखना है। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है। जिसे हमारे देश यशस्वी जननायक बाबा भीमराव अम्बेडकर साहब ने लिखा था। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या  श्रीमती सन्तोष सिंह ने भी शहीदो को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया  । इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम किया गया।और प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस मौके पर  सरिता भाटी, ,ज्योति दिक्षित,  प्रिया पाडे ,याशिका गोयल,गीता, मंजू ,पुष्पा ,तान्या और कयी अभिभावक गण मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक