उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल एड.डिप्टी कमिश्नर से मिला
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक सुनील गुप्ता एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन के नेतृत्व में एडीशनल डिप्टी कमिश्नर आशुतोष द्विवेदी के साथ सेक्टर 18 पुलिस चौकी पर संपन्न हुई।
जिसमें विगत कुछ दिन पहले शर्मा मार्केट अट्टा के एक दुकानदार के संग हुए अनुचित व्यवहार व मारपीट का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर चर्चा की गई।
इस बैठक में सुनील गुप्ता की तरफ से अट्टा मार्केट में आ रही समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया जिसमें मुख्य रुप से अट्टा पर पुलिस चौकी के निर्माण पुलिस की रेगुलर गस्त वहां के दुकानदारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं चौकी प्रशासन का सामान्य पब्लिक से व्यवहार के मुद्दों को उठाया गया जिस पर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर आशुतोष जी द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा अट्टा पर गश्त बढ़ाई जाएगी पुलिस प्रशासन के व्यवहार को निश्चित तौर पर और ठीक किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एडिशनल डिप्टी कमिश्नर एवं एसएचओ सेकंड थाना सेक्टर 20 को व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष का सम्मान प्रतीक भी भेंट किया गया।
इस बैठक में पुलिस प्रशासन की तरफ से एसएचओ सेकंड कैलाश नाथ सिंह थाना सेक्टर 20 , मनोज कुमार चौकी इंचार्ज सेक्टर 18 अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सी बी झा, व्यापार मंडल से सुधीर पोरवाल महासचिव, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता संगठन मंत्री, फूल सिंह यादव उपाध्यक्ष, राहुल भाटिया सचिव, गोविंद अग्रवाल सचिव, अमित गोयल सचिव, उषा थापा उपाध्यक्ष, वंदना शर्मा उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा, इंदिरा मार्केट से रामनिवास बंसल , सेक्टर 9 से सतनारायण गोयल, सेक्टर 4 एवं हरौला से सुरेश गुप्ता , सेक्टर 18 व्यापारी एसोसिएशन से गुड्डू यादव, समेत भारी संख्या में व्यापारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें