इष्ट फाउंडेशन ने बालिकाओं को सिखाये आत्म सुरक्षा के गुण


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  इष्ट फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-58 स्थित खोड़ा कॉलोनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रोशनी कुमारी के नेतृत्व में "आत्म सुरक्षा" की कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें  संस्था की सदस्य शीबा ईदृसी ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुण बताये व प्रशिक्षण दिया। अध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने इस बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाना, बालिकाओं के अधिकारों और महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था ताकि बच्चियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाया जा सके। कार्यशाला के दौरान बच्चियों ने पोस्टर के माध्यम से नारी के अनेक रूपों को दर्शाया। इस मौके पर निशा, सानिया, सलोनी, खुशबू, कीर्ति, अर्फिया, तानिया आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक