इष्ट फ़ाउंडेशन ने दिया देशभक्ति का संदेश
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा इष्ट फाउंडेशन द्वारा नोएडा स्थित सेक्टर-55 में 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ माँ शारदे की अराधना करके किया।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चियों ने राष्ट्रगीत, नृत्य, नारे, पोस्टर्स आदि के माध्यम से भारत माँ को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रोशनी कुमारी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज ही के दिन हमारा सविधान पूरे भारत वर्ष में लागू किया गया था। ये दिन प्रतीक है "राष्ट्र की एकता" का। बॉर्डर पर खड़े हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहूति दे देते हैं।हमे भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझकर आगे आना चाहिए तभी राष्ट्र का उत्थान संभव है। कार्यक्रम का समापन बच्चों को खाघ समाग्री वितरित करके किया गया। इस मौके पर रश्मि यादव, सोनू, सुभाष,सानिया, सलोनी, खुशबू, कीर्ति, अर्फिया,सुशील, शानू,तानिया आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें