वीर सैनिकों के लिए किया गया रक्तदान
देव मणि शुक्ल
नोएडा भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा पोद्दार के नेतृत्व में दिल्ली के लो नी वार्डर पर एक कैम्प लगाकर सैनिकों के लिए रक्त दान किया गया।
आज हमारे जाबांज वीर सैनिको को खून के लिए अपनी जान तक गवानी पड जातीं हैं। ऐसे मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा के कर्मठशील, जुझारू महिलाओं ने यह ठाना है कि हम अपना खून देकर सैनिकों को खून के लिए अपनी जान नहीं खोनी पडेगी।
सैनिकों के लिए इस तरह से सहयोग करना मतलब राष्ट्र को मजबूत करना है। आज हमारी सरकार भी सैनिकों की सुरक्षा के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने मे जुटी हुई हैं।
फौज मे जो भी लोग है वे सभी हमारे आपके परिवार के ही लोग है।यह भी हमारे समाज के अभिन्न अंग है। इनके बारे मे ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस रक्तदान शिविर मे मुख्य रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा पोद्दार, उषा थापा, संगीता, सुषमा सिह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें