महिला उन्नति संस्था ने गरीबों को कम्बल वितरित किया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 45 स्थित काशी राम कॉलोनी में मकर संक्रांति के अवसर पर महिला उन्नति संस्था की गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को कंबल एवं बच्चों को स्वेटर वितरण किए गये।
वहां पर सभी बच्चों और महिलाओं को भोजन एवं प्रसाद, फल,बिस्कुट आदि भी वितरित किए संस्थापक डॉ राहुल वर्मा द्वारा महिलाओं को कंबल वितरण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने बताया सर्दी से बचाव हेतु संस्था द्वारा पूरे प्रदेश के साथ-साथ भारत में कंबल वितरित किए जा रहे हैं ।
कुसुम पथरिया ने सभी बच्चों को महिलाओं को शिक्षा का महत्व बता कर बेटियों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल भेजने की अपील की ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, मंजू शर्मा, मीना गौतम, आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी मेहनत की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें