ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की की गोली मारकर हत्या
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की की गोली मारकर हत्या

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की रविवार 29 जनवरी 2023 को गोली मरकर हत्या कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को दोपहर करीब 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। दास को सीने में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया था।
घटना उस समय की है जब मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली दाग दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े।
घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। घटना के करीब 7 घंटे बाद दास की मौत हो गई। इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच को सौंपी है। 7 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में साइबर, बैलिस्टिक और क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व DSP रमेश सी डोरा कर रहे हैं।
नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक थे। उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा के कई बैंकों में 45.12 लाख रुपए से अधिक रकम जमा है। इसके अलावा 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन हैं, जिसमें 1.14 करोड़ की एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है। दास को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी नेता माना जाता था। इसलिए कांग्रेस से जब वे बीजू जनता दल (BJD) में आए तो पटनायक ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें