नोएडा को मिली यूपी दिवस आयोजित करने की जिम्मेदारी:निवेश एवं रोजगार होगी इस बार की थीम, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

नोएडा को मिली यूपी दिवस आयोजित करने की जिम्मेदारी:निवेश एवं रोजगार होगी इस बार की थीम, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हॉट में मनाया जाएगा यूपी दिवस - Dainik Bhaskar

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हॉट में मनाया जाएगा यूपी दिवस

यूपी दिवस के मौके पर 24 से 26 जनवरी तक नोएडा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में शासन की मंशा के अनुरूप राज्य स्तरीय आयोजन नोएडा में किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। यूपी दिवस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण एवं कई अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी।

  नोएडा के शिल्प हाट में लगी है कालीन की दुकान

ये आयोजन नोएडा के शिल्पहाट सेक्टर-33ए में किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों द्वारा अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। कार्यक्रम को लेकर आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा ऋतु महेश्वरी ने यूपी दिवस मनाए जाने के संबंध में सभी विभागों के साथ बैठक की। जिसमें आयुक्त मेरठ मंडल, जिलाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा व नोएडा एवं जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्ष 2023 के "उत्तर प्रदेश दिवस" आयोजन की मुख्य थीम "निवेश एवं रोजगार" है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि उद्योग क्षेत्र एवं ओडीओपी के स्टॉल लगाकर जनपद की प्रगति एवं निवेश को दर्शाया जाए।

शिल्प हॉट का एरियल व्यू यही तीन दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिल्प हॉट का एरियल व्यू यही तीन दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जन सहभागिता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों के स्टाल भी लगाया जाए। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी को शिल्प हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर द्वारा प्रस्तुति की जायेगी। मौके पर जनता के मनोरंजन के लिए जादू आदि का कार्यक्रम होगा। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक