नोएडा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री का धन्यवाद।


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा जैसा हम सभी को विदित है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अगुवाई मे भारत सरकार द्वारा जी-20समिट की अध्यक्षता भारत को करने का गौरव प्राप्त हुआ है। 
भारत सरकार और मोदी  के इस अथक प्रयास से हमे अपने गौरव पूर्ण इतिहास के साथ उपलब्धियों को सम्पूर्ण विश्व पटल पर रखने और विश्व गुरू बनने की राह पर निरन्तर प्रयास करते हुए इस उपलब्धि को प्राप्त करने का जो गौरव हमे प्राप्त हुआ है उसके लिए नोएडा महानगर महिला  मोर्चा की तरफ से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्या के नेतृत्व और नोएडा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे मोदी जी धन्यवाद! नामक कार्यक्रम  का अयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्रीमती  पूजा कपिल मिश्रा  रही। अथिति के रूप मे उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख श्रीमती सुचित्रा पाठक और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता  महामंत्री उमेश त्यागी रहे। 
इस कार्यक्रम मे सभी ने जी-20 की रंगोली बनाकर और हाथो मे प्ले कार्ड लेकर भारत माता की जय के उदघोष के साथ सभी ने जी20 का स्वागत और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। 
 इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती राजश्री गुप्ता थी
महामंत्री शिवानी शरद, मधु मेहर ,मीडिया प्रभारी नीता वाजपेई, रेखा सिंह,रेनू बाला,शारदा पुष्प,सुनीता शुक्ला के साथ ज़िले की सभी पदाधिकारी बहनो के साथ मंडल अध्यक्ष और उनकी सम्पूर्ण टीम का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक