स्वीडन की क्रिस्टन लिबर्ट ने एटा के पवन से रचाई शादी, फेसबुक से हुई थी दोस्ती
स्वीडन की क्रिस्टन लिबर्ट ने एटा के पवन से रचाई शादी, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ पारंपरिक रूप से विवाह कर प्यार को परवान चढ़ा दिया। यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार आवागढ़ के जलेसर रोड के रहने वाले गौतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। उनके पुत्र पवन ने बीटेक करके देहरादून में नौकरी करनी शुरू कर दी। इस दौरान फेसबुक के जरिए पवन की दोस्ती स्वीडन की रहने वाली क्रिस्टन लिबर्ट से हो गई।
दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने लगी। करीब 1 साल पहले क्रिस्टन आगरा आई थी। जहां पवन ने जाकर उससे मुलाकात की थी। दोनों ने ताजमहल के सामने संयुक्त रूप से तस्वीर भी खिंचवाई थी। धीरे-धीरे यह बात दोनों परिवार के लोगों तक पहुंच गई। दोनों परिवार के लोग क्रिस्टन और पवन के बीच शादी होने की बात को लेकर सहमत हो गए।
इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई। शुक्रवार 26 जनवरी 2023 को पारंपरिक रूप से विवाह समारोह आयोजित किया गया। क्रिस्टन फ्लाइट के जरिए आगरा पहुंची और देर शाम अवागढ़ आ गई। यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी स्कूल परिसर में दोनों का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पवन के पिता गौतम सिंह का कहना है कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस विवाह से सहमत हैं। उधर विदेशी बहू के आने की खबर से पूरे कस्बे के लोग इस अनोखी शादी को देखने के लिए आ पहुंचे। यह शादी जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Very good
जवाब देंहटाएं