उत्कर्ष हत्याकांड मामले में करछना थाने पर 13 फरवरी को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय की गत दिनों हुई हत्या के खुलासे को लेकर प्रयागराज जिले के करछना थाने पर 13 फरवरी को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें पत्रकारों से भाग लेने की अपील की गई है।
गौरतल है कि गत दिनों भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय (19) पुत्र पवनेश उपाध्याय की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था जिसका अभी तक न तो खुलासा हुआ और न ही हत्यारे गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर गत दिनों मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भी पत्रकारों द्वारा सौंपा गया था।उत्कर्ष हत्याकांड का मुकदमा जिला प्रयागराज के थाना करछना में दर्ज है।इस हत्याकांड से महासंघ के सभी पत्रकार साथी दुखित हैं। पत्रकारों की मांग है कि हत्याकांड के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय जिससे दुख व भय में जी रहे पत्रकार परिवार को न्याय मिल सके तथा इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की भी मांग की गई। प्रदेश में आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सदन में चर्चा कर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की भी मांग की जा रही है। इसी क्रम में 13 फरवरी को प्रयागराज के करछना थाने में अनिश्चितकालीन धरना आयोजित है।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने प्रयागराज के आस पास के ब्लाकों, तहसीलों, जिलाध्यक्षों और नजदीकी प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों से अनुरोध है किया है कि वे अपने साथियों सहित अधिकाधिक संख्या में 13 फरवरी को करछना थाने पहुंचकर प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें