आम बजट 2023-24 पर आम चर्चा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा मोदी सरकार का यह पांचवा बजट है जिसे भारत सरकार की वित्त मंत्री सीता रमण ने सदन में पेश किया।
इसको लेकर हमारे नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल ने लोगों से बातचीत किया और लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाओं को सुना।
1- वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत सरकार का पांचवा खोखला बजट पेश किया जैसे वे अपने पिछले 4 बजट पेश कर चुकी है ऐसा ही पांचवा बजट रहा नए पिटारे में पुराना नमूना
जब आम आदमी की आमदनी ही नहीं है तो 7 लाख रुपए की छूट का क्यों ढिंढोरा पीटना 2016 में मोदी जी ने किसानों से वादा किया था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे वह आमदनी दुगने की जगह आधी रह गई लघु उद्योग बंद होने के कगार पर है महंगाई, गरीबी , बेरोजगारी ,अपनी चरम सीमा पार कर चुकी है ! लोगों के पास नौकरियां नहीं है कॉर्पोरेट जगत में नौकरियों में छटनी करने पर लगे हुए हैं ।
भाजपा सरकार बजट का दसवां शतक पूरा कर रही है जब पहले कुछ नहीं दिया तो आज क्या देगी लोगों को उम्मीद थी बजट आएगा राहत मिलेगी हमारी आमद बढ़ेगी ! लेकिन वही खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं।
विपिन अग्रवाल (उपाध्यक्ष)
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर
2- मध्यम वर्ग की बल्ले-बल्ले हो गयी है। अब सात लाख की इनकम पर टैक्स नहीं देना पडेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया है। उन्होंने आयकर को लेकर बड़ा एलान किया है। मिडिल क्लास वर्ग जिसका इंतजार कर रहा था, वित्त मंत्री ने उसकी घोषणा कर दी है। इससे मिडिल क्लास के लोगो को फ़ायदा होगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एवं महिलाओं के लिए नई बचत योजना एवं युवाओं के लिए ध्यान रखा गया है इस बार के बजट को गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो को ध्यान में रखा गया है।
शैलेन्द्र मिश्रा (अध्यक्ष )
अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद
3- मोदी सरकार का बजट 2.0 को हम आम आदमी का बजट कहें तो गलत नहीं होगा, इस बजट मे सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखा है, एक और पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन वे बैट्री सस्ते किए है वहीं महिला व बुजुर्गों का भी इस बजट मे ध्यान रखा गया है, देश की रीढ़ कहे जाने वाले एमएसएमई सेक्टर को राहत दी है जिससे रोजगार मे वृद्धि होगी व लोगों का रुझान नई स्टार्ट एप सुरु करने बढ़ेगा, माध्यम वर्ग के लिए आयकर सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करने से एक स्थिरता व विश्वास का भाव बढ़ेगा, सिगरेट महँगी हुई जो सराहनीय है, मेरे हिसाब से माननीय निर्मला सीता रमण ने इस व्यवस्थित व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला बजट पेश किया ।
राजीव शर्मा (एडवोकेट) पर्यावरण संरक्षक
4- बजट 2023 को अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस बजट में मध्यम वर्ग को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी, रोजगार और युवाओं के लिए इस बजट में कुछ नहीं कहा है। इस बजट में रेलवे की भी उपेक्षा की गई है। यह एक निराश करने वाला बजट है।
पंकज झा (युवा नेता )
जिला सदस्य
समाज वादी पार्टी
5- यह बजट बहुत ही सराहनीय है। इस बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया। विशेष रूप से मध्यम वर्ग को 5 लाख के स्थान पर 7 लाख पर टैक्स छूट से लोगों मे बडी प्रसन्नता हुई है । कुल मिलाकर बहुत ही उम्दा बजट वित्त मंत्री सीता रमण ने सदन में पेश किया।
रवि राघव (सचिव)
भारतीय किसान यूनियन भानू
6- भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह पांचवा बजट है।
और यह बजट बहुत ही सराहनीय है। इस बजट से आम जनमानस में खुशहाली देखी जा सकती है। हर तबके के लोगों को ध्यान में रखा गया है। मध्यम वर्ग को विशेष तवज्जों दी गयी है। टैक्स से भारी राहत मिली है।
श्रीमती संतोष सिह (नेता )
भाजपा महिला मोर्चा
7- यह बजट बहुत ही अच्छा और समाज को मजबूत बनाने वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों को बराबर की हिस्सेदारी मिली है। सबका बराबर ख्याल रखा गया है।
इस बजट से हमारे देश को समाज को एक नयी दिशा और दशा मिलेगी। इससे समाज का समुचित विकास संभव हो सकेगा। देश की वित्त मंत्री सीता रमण ने सदन में जो बजट पेश किया है वह सभी पहलुओं से सार्थक बजट कहा जाएगा।
रोशनी कुमारी
इष्ट फ़ाउन्डेशन
शानदार 🙏 ........ वाक़ई नया बजट समाज के लिए बेहतर बदलाव लेकर आयेगा
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं