लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
आज़ की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भाजपा महिला मोर्चा, नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक मे आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी रणनीति तैयार की गई, नोएडा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी के नेतृत्व मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा राना ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य / नोएडा प्रभारी (नव नियुक्त) थी। नेहा राना ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराया और उन योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुचाने के लिए बहनो से शपथ ली। भाजपा का महिलाओं को सशक्त,शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो रुपरेखा तैयार किया गया उस रुपरेखा को हर महिला तक पहुचाने और उनको समझाने का दायित्व दिया। गांव को शहर से जोड़ना और बहनो को गांव से निकल कर अपने आपको को शहर मे खुद को स्थापित करना और खुद को सफल बनाने के लिए सरकार के योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने आपको अग्रसर रखना आदि से सभी को अवगत कराया।
बैठक मे जि़ला महमंत्री,शिवानी शरद,मधु मेहरा, मिडिया प्रभारी नीता वाजपेई ,उपाध्यक्ष दीपाली दीक्षित, राजश्री गुप्ता, रेनूबाला, खुश्बू चौहान,सुमन चौहान, मंत्री ममता तिवारी, नेहा,सोनिका, सुनीता शुक्ला, आरती कोचर, बंदना शर्मा , रेखा सिंह, और सभी मंडल अध्यक्ष के साथ उनकी टीम भी उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें