26 फरवरी को नोएडा स्टेडियम मे रक्त दान महोत्सव


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 द्वारा 26 फ़रवरी को नोएडा स्टेडियम के लॉन टेनिस ग्राउंड में “विशाल रक्त दान महोत्सव “ प्रात: 8.30 से शाम 5 बजे तक  आयोजन हो रहा  है। 
इसका उद्देश्य जनता को रक्त दान के लिए जाग्रत करना, युवकों व विद्यार्थियों को अभी से इसकी महत्ता को समझाना व अपने नॉएडा ज़िले को रक्त के लिए आत्मनिर्भर करना है।
यह संस्था सन 2011 से रक्त दान शिविर आयोजित कर रही है। कोविड काल में भी इस संस्था ने सड़कों पर रक्त दान शिविर लगा कर रोगियों की रक्त की कमी को दूर करने में सेवा की थी।  यह संस्था अब तक लगभग 5000 यूनिट सेना व सरकारी अस्पतालों को दे चुकी है। 
इस शिविर में हमारा लक्ष्य 1111+ रक्त यूनिट्स का है। इसके लिए 3 महीने से हमारे  15-20 साथी  इसको सफल करने के प्रयास में लगे हैं। 
इस विशाल कैम्प के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सदगुरु जग्गी विश्वनाथ,   पदमभूषण राम सुतार ,  जिन्होंने विश्व की सबसे ऊँची सरदार पटेल की मूर्ति का निर्माण किया।
प्रख्यात नेत्र चिकित्सक पद्मश्री डा॰ टिटियाल , पद्मश्री  प्रकाश सिंह , पूर्व डायरेक्टर जनरल - सीमा सुरक्षा बल, डॉक्टर महेश शर्मा,एम पी ,  ने विडीयो द्वारा अपील भी  की है  की लोग रक्त दान देकर मानवता की सेवा करने में अपना सहयोग दें। 
इस शिविर में एकत्रित हुए रक्त को लेने के लिए भारतीय सेना, ऐम्स, जी०टी॰बी॰हस्पताल, नॉएडा डिस्ट्रिक्ट हस्पताल, पी॰जी॰आई॰ ओफ़ चाइल्ड हैल्थ, ज़िम्स व नॉएडा रोटरी की टीमें आ  रही हैं   और रक्त जो आएगा उसे  घायल जवानों उनके परिवारजनों व गरीब रोगियों के उपचार के लिए उपयोग किया जाएगा। 
नोएडा अथॉरिटी का हेल्थ डिपार्टमेंट अपनी कूड़ा लाने वाली वैन में इसका ऑडीओ से पूरे नॉएडा में लोगों को जाग्रत करने के लिए अभियान चला रहा है। 
इस आयोजन का नेतृत्व मंदिर के  न्यासी  और इस गतिविधि के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक गुप्ता कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक