63 साल के नकछेद यादव ने 24 वर्ष की नंदिनी से रचाई शादी

63 साल के नकछेद यादव ने 24 वर्ष की नंदिनी से रचाई शादी

IMG

आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 

नोएडा  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार 5 फरवरी 2023 को 63 साल के नकछेद यादव  ने 24 वर्ष की नंदिनी से शादी रचाई। नकछेद यादव की यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। नकछेद यादव की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नकछेद यादव की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनके 6 बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन साल पहले नकछेद यादव की पहली पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वह अकेले रहने लगे। इस बीच झारखण्ड की राजधानी रांची की रहने वाली 24 साल की नंदिनी से नकछेद यादव की नजदीकी हो गई। दोनों ने शादी करके एक साथ रहने का फैसला लिया।

रविवार 5 फरवरी 2023 को अयोध्या के रुदौली स्थित कामाख्या मंदिर में पंडित शीतला प्रसाद ने दोनों की शादी कराई। नकछेद यादव बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव के निवासी हैं। शादी के बाद नकछेद यादव ने मंदिर परिसर में पत्नी नंदिनी के साथ जमकर डांस भी किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक