इष्ट फाउंडेशन ने विश्व कैंसर दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान


आज की खबर 
देवमणि शुक्ल

नोएडा इष्ट फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-58, खोड़ा कॉलोनी स्थित शिशु शिक्षा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर के प्रति जागरुकता का प्रसार करने के लिए रोशनी कुमारी के नेतृत्व में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रचार्या सुरभि राणा ने बताया कि कैंसर के बढ़ते मामलों में तंबाकू एवं शराब के सेवन और खराब जीवनशैली की बड़ी भूमिका है। विशेषतौर पर आलस्य वाली जीवनशैली इसका बड़ा कारण है   जिसके चलते समाज के लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। संस्था की ओर से शैलेंद्र चौहान ने कैंसर से होने वाली घातक बीमारियों से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभारा व इस खतरनाक बीमारी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करी। कार्यक्रम का समापन बच्चों को नशीले कैंसर के प्रति शपथ दिलाकर किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी सिंह, रश्मि यादव, नीरज, सुरेखा, काजल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक