एक पेड़ देश के नाम अभियान की शुरुआत
आज़ की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा एक पेड़ देश के नाम अभियान समिति नोएडा महानगर के तत्वाधान में भाऊराव सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेजर जनरल सतेन्द्र प्रसाद सिन्हा और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरभि तोमर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।रामावतार प्रांत संयोजक पर्यावरण गतिविधि और महानगर संघसंचालक दिनेश गोयल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शरुआत में सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई । उसके बाद धार्मिक संस्थानों से आए पंडित जी द्वारा शांति मंत्र का पाठ किया गया।
*क्या हैं पर्यावरण गतिविधि*
मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरभि तोमर ने सर्वप्रथम बताया की पर्यावरण गतिविधि क्या हैं। हमें पेड़ लगाने की जरुरत क्यों पड़ी।
पर्यावरण गतिविधि कभी भी किसी का विरोध नहीं करती हमेशा उसका विकल्प देगी.सिंगल यूज प्लास्टिक का बैन नही करना बल्कि उसका विकल्प देना हैं। प्लास्टिक का विकल्प कपड़े के थेले के रुप मे किया जा रहा हैं।
एक पेड़ देश के नाम अभियान की शुरुआत बीज से वृक्षा रोपण को लेकर शुरु की गई हैं, हमें सर्वप्रथम स्वंय को बदलना होगा उसके बाद हम अपने मित्र और रिश्तेदारों द्वारा इस कार्य़ की शुरुआत कर सकते हैं,जिसमें हम व्यक्ति को 10 लोगों के 11 बीज से पेड़ बनाने है और फिर उसकी देखभाल करनी हैं जिससे हमारा समाज प्रदुषण मुक्त बन सकेगा।
महानगर में चार कार्य विभाग
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए चार कार्य विभाग मे विभाजित किया गया हैं जिसके द्वारा कार्य को आसानी से किया जा सकता हैं।
शैक्षिक संस्थान – शैक्षिक संस्थान से जुड़ कर बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरुकता बनाया जा सकता हैं।
धार्मिक संस्थान – धार्मिक संस्थान हर वर्ग के लोगों को पर्य़ावरण को लेकर बड़ी आसानी से जागरुक कर सकते हैं।
नारी शक्ति - नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में परिर्वत्तन ला सकती हैं,इसकी को देखते हुए नारी शक्ति को पर्यावरण से जोड़ना जरुरी हैं
स्वंय सेवी संस्था – स्वंय सेवी संस्था हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना सकती हैं इसलिए इन संस्था को जाड़ना भी जरुरी हैं।
मुख्य वक्ता सुरभि तोमर जी ने बताया कि 2019 में पर्यावरण गतिविधि की स्थापना की गई.2020 में पहली बार इ कॉपीटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से 15000 लोग जुड़े थे.पिछले साल अगस्त में प्रकृति वंदना कार्यक्रम में 53 लाख लोग जुड़े थे. साथ ही उन्होने बताया कि पेड़ लगाना हमारा धर्म है कर्म हैं।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसपी सिन्हा ने पर्यावरण के लेकर बहुत ही व्यवहारिक बातें बताई उन्होने कहा कि बचपन में ही उन्होने अपनी मां को खो दिया था जिसके बाद उन्हे भारत माता की सेवा करनी शुरु की और आज तक मां स्वरुप उनके साथ हैं। उन्होने बताया कि पीपल को वृक्ष का राजा कहा जाता हैं उसमें बह्मा ,विष्णु और महेश का वास होता हैं .हमें प्रकृति की सेवा करनी चाहिए वो हमें जीवन दान देती हैं।
कार्यक्रम के अंत में महानगर संघसंचालक दिनेश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि पहले मन में फिर वचन में तय करें कि हम कैसे पर्य़वरण को सुरक्षित करें।कार्यक्रम का समापन सामुहिक हनुमान चालीसा द्वारा किया गया।
बहुत ही सराहनीय कदम
जवाब देंहटाएं