प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ


सेक्टर 50 को स्वच्छ बनाने के लिए जन जागरण संगठन का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा सा प्रयास

आज़ की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 50 के मंदिरों में  स्वच्छता, प्लास्टिक रहित अभियान का आह्वान करते हुए कम्युनिटी सेंटर  सनातन धर्म मंदिर, कैलाश धाम मंदिर,शिव मंदिर के फूल वालो से जो फूल, बेल पत्र इत्यादि बेचते हैं, हमने संपर्क कर शिव रात्रि महापर्व पर  उनकी दुकान पर कागज़ के थैले, अखबार की रद्दी की व्यवस्था करी।
हमारी टीम की प्रमुख कार्यकर्ता श्रीमती मधु मित्तल , श्रीमती शशि और श्रीमती सोनू राठौर ने लोगों को प्लास्टिक न प्रयोग में लाएं और मंदिर में स्वच्छता बनाए रखनें का सशक्त संदेश देते हुए हमने मिलकर फूल वाले का हाथ बंटाया जब दुकान पर बहुत भीड़ थी। 
लोगों ने इस प्रयास का दिल से सहयोग दिया और सराहनीय मुहिम को  आगे भी जारी रखने की अपील करी। 
आवश्यकता है जन जाग्रति और एक संकल्प की 
इस कदम से राहुल,जय फूल वालों का प्लास्टिक थैलियों पर खर्च होने वाला काफी पैसा बचा, कागज के लिफाफे बना रहे दो परिवारों की आर्थिक सहायता हुई और   लगभग 2000 से 2500 तक प्लास्टिक थैलियों की त्रासदी से  धरती मां की रक्षा कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक