उत्कर्ष हत्याकांड में निष्पक्ष जांच के लिए एसीपी को दिया गया ज्ञापन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने दिया धरना
हत्या के ठीक डेढ़ महीने बाद एसीपी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र एवं पवन प्रभात हिंदी दैनिक के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष ( छात्र बी टेक द्वितीय वर्ष ) हत्याकांड में संतोषजनक कार्यवाही ना होने के कारण आज सैकड़ों पत्रकारों ने करछना थाने पर धरना दिया जिसमें शाम चार बजे एसीपी करछना धरना स्थल पर आए और उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया |
एसीपी को ज्ञापन देने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और फिर सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति में ज्ञापन ए सी पी को दिया गया | इसके तत्काल बाद एसीपी महोदय ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया | डेढ़ महीने के पश्चात उनके स्थलीय निरीक्षण में उत्कर्ष के परिजन और कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे |
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही धरने की घोषणा की गई थी और पवनेश पवन संपादक पवन प्रभात आज परिजनों और कई पत्रकारों के साथ प्रातः 10 बजे ही थाने के सामने धरना शुरू कर दिया जिसमें क्रमशः पत्रकारों की संख्या बढ़ती गई और भारी दबाव के चलते एसीपी महोदय को आना पड़ा उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन को स्वीकार करने के पश्चात निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया |
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र , राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पवन प्रभात के संपादक पवनेश कुमार पवन , उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह पटेल , प्रांतीय प्रवक्ता कमल नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमाकांत त्रिपाठी , जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव , जिला मुख्य महासचिव राजेंद्र पांडेय , जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता , महानगर उपाध्यक्ष विकास केलकर , रतन कुमार , शुभम विश्वकर्मा , जिला संगठन सचिव प्रदीप सिंह , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश मिश्र , लालचंद प्रजापति , कमलेश सिंह राजकुमार तिवारी , पंकज कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Patrakaar Ekta jindabad
जवाब देंहटाएंपत्रकार एकता जिन्दाबाद
हटाएं