नोएडा स्टेडियम में विशाल रक्त दान महोत्सव


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-56   द्वारा नॉएडा स्टेडियम के लॉन टेनिस ग्राउंड में  “”विशाल रक्त दान  महोत्सव “” का आयोजन किया गया। 
भारतीय सेना की  ए.एफ़.टी.एस. की टीम, ए आई एम एस, गुरु तेग़ बहादुर हॉस्पिटल, ज़िला अस्पताल, पी॰जी॰आई॰ फ़ॉर चाइल्ड हेल्थ नोएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा  व  नोएडा रोटरी ब्लड बैंक की टीम रक्त लेने के लिए आई। 
शिविर को यूनिट रक्तदान करने 714 रक्त दाता आए। 112 लोगों को फिर आने के लिए कहा और 602 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह  इस ज़िले का ही नहीं बल्कि शायद प्रदेश के लिए ही एक बड़ी सफलता  थी।
दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए  कई गर्णमान व्यक्तियों जिनमें प्रमुख थे, ब्रिगेडीयर डा० राकेश गुप्ता,  पद्मश्री रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल बी एस एफ  प्रकाश सिंह, अशोक श्रीवास्तव चेयरमैन नवरत्न फ़ाउंडेशन , ट्रस्ट के चैयरमैन  डा० डी॰ के॰ मोदी, आदि ने स्वयं आकर उनका  उत्साहवर्धन किया। 
आयोजक हृदयपूर्वक सभी दाताओं, प्रायोजकों, ब्लड बैंकों की सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हैं। 
आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का आभार व्यक्त करते हैं।
लगभग 30 सदस्यों वाली  ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट  के डायरेक्टर व मुख्य प्रेरक ए॰के. गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। 
आयोजकों में मैसर्स  आर॰एन॰ गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ,  जी॰के॰ बंसल, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा,  अंबेश भांबरी, करण अनेजा, मनोज गोयल, मेहक सिंह, राजीव अजमानी, विद्या रावत, शैल माथुर,  अभिषेक जैन, रितु सेठ, आर॰डबल्यू॰ए॰-56 के संजीव पुरी व  संजय मावी, राकेश लिखी, रमेश चंद्र शर्मा, शारदा चतुर्वेदी आदि ने दाताओं को नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक