तेज रफ्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी युवती की मौत पांच घायल

तेज रफ्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी युवती की मौत पांच घायल

आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

नोएडा के सेक्टर 24 थाना स्थित एलिवेटेड रोड पर देर रात तेज रफ़्तार का क़हर देखने को मिला जब तेज रफ़्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौक़े पर मौत हो गई । इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।

एलिवटेड रोड पर आए दिन तेज रफ़्तार की वजह से हादसे होते रहते है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रात गिझौड रेड लाइट के उपर एलिवेटेड रोड पर
डस्टर कार की स्पीड तेज़ होने की वजह से कट मारते वक़्त कार अनियंत्रित हो के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमे सवार एक युवती भूमिका जादौन निवासी ग्वालियर उम्र 25 जो यूनिवो कंपनी में काम करती थी, की मृत्यु हो गई। अन्य घायल युवक रोबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व युवती श्वेता को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक