अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने अजय कुमार शर्मा को बनाया उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने नोएडा मीडिया क्लब गंगा शॉपिंग कंपलेक्स सेक्टर 29 में एक  प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  पितांबर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय कुमार शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया है। साथ ही अजय कुमार शर्मा को नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्रभारी का पदभार भी दिया गया है।
 पितांबर शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य  समाज में सद्भावना बनाए रखना और समाज के नव युवकों को जीवन यापन के लिए सही दिशा देना व ब्राह्मण समाज के जो युवक शिक्षा स्वास्थ्य खेल अच्छा कार्य कर रहे हैं उन को प्रोत्साहित करना है।
 अजय कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए महासभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा की समाज के उत्थान के लिए मैं अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य का निर्वहन करूंगा। और जितना भी समय मेरे पास उपलब्ध होगा उसमे मै समाज के लिए समर्पित रहूँगा।
इस अवसर पर पंडित पीतांबर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ,पंडित परमानंद शर्मा प्रदेश महामंत्री, पंडित राम कुमार शर्मा जिला महामंत्री ,पंडित अनिल कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष ,पंडित कृष्ण मुरारी शर्मा नोएडा अध्यक्ष, पंडित अजय शर्मा संगठन महामंत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक