खुशी उन्नति संस्था ने उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों को सम्मानित किया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा खुशी उन्नति संस्था ने सनातन धर्म मंदिर हाल सैक्टर 19 में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सैकड़ों लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान नोएडा में लगभग सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें संवाददाता अंजना भागी को लेखन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूनम सिंह, रीता यादव, प्रीति गुप्ता, राजेश्वरी त्याग राजन, डिंपल आनंद, इंदिरा चौधरी, अलका भारद्वाज, अल्पना तोमर, अंजलि, इन्द्राणी मुखर्जी, सुनीता खटाना, सुधा दत्त कविता सिंह, ममता शर्मा, ममता तिवारी, निशा सिंह, मंजू पाल, वीना चौहान, आयुषी राणा, पुष्पा रावत, रानी यादव, रितु सिन्हा, संगीता सिंह, सीमा वशिष्ठ, श्वेता गुप्ता, सुनीता पवार, सुनीता रावत, उपमा, उषा, कीर्ति वैभव, ज्योत्सना चंद, दीपा तिवारी, सुनीता गुप्ता, मेघु, सुषमा श्रीवास्तव, नीलम भागी, कुम्मू जोशी, कनिका पोखरियाल, मीनाक्षी त्यागी, रिया शर्मा, विद्या रावत, दीपा देवी, छवि पवार, अनीता गुप्ता, विनीता भट्ट, निशु मिश्रा, स्वाति सैनी, प्रधान विमलेश, श्वेता त्यागी, अंशिका चौहान शामिल है।
इस दौरान खुशी उन्नति संस्थान के संस्थापक गौरव चौधरी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था, समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कार्य करती है। ये संस्था बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। उन्हें भीख मांगने से हटाकर शिक्षा व कुशल काम करने में शामिल होने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं परंतु पारिवारिक स्थितियों या वित्तीय समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बच्चों का स्कूल में दाखिला करवा शिक्षा की व्यवस्था भी उनके द्वारा की जाती है।
खुशी उन्नति संस्था नोएडा की इंचार्ज सरिता चन्द एवं जिला अध्यक्ष गीता चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।
Bahut he sunder kariya karm raha or sabhi logo ka tadil Sukriya KUK Anjio sabhi members ka sukriya
जवाब देंहटाएं