ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट का गरीब बच्चों को शिक्षित करने का लक्ष्य- भारती नेगी


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट  सेक्टर 5 झुग्गी झोपड़ी मे एक विद्यालय खोलकर गरीब एवं मजदूर के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती हैं। 
ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष भारती नेगी ने आज हमारे नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से एक भेंटवार्ता में बताया कि मै जरूरतमंद मजदूर के बच्चों को 2 घंटे फ्री शिक्षा देती है। बच्चों को किताब कॉपी आदि सामग्री भी निशुल्क वितरण किया जाता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि  हमने सोचा है कि इन बच्चों को हम गरीबी तो खत्म नहीं कर सकते पर कुछ कम कर सकते हैं। और आगे इन बच्चों को शिक्षित बना सकते हैं। ताकि आगे चलकर यह बच्चे अपने पैरों पर  खड़े हो सके।और अपना घर परिवार भी चला सके। इससे समाज और देश का विकास भी होगा और इन्हें आत्मनिर्भर बनने मे मदद् मिलेगी।
इस स्कूल में 40 से 45 बच्चे फ्री शिक्षा ले रहे हैं आगे भी कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को हमारी संस्था शिक्षित करें। इन बच्चों की मदद करने में भी आगे आएं ताकि इन बच्चों का भविष्य हम आगे अच्छा कर सकें । यही कल के भारत है इन्ही मे कोई इन्जीनियर तो कोई डाक्टर और कोई नेता भी बनेंगे यही कल के भविष्य है। इन बच्चों को पढ़ाकर मुझे बहुत सुकून मिलता है। मै जब तक संभव हो पाएगा इनके शिक्षा मे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूगी।
 इस मौके पर  संस्थापक अध्यक्ष भारती नेगी, गोविंद अग्रवाल , राहुल भाटिया , मीना वाली , विनीता चौधरी, रीना वेद, सोनिया सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक