पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश के बीच मुठभेड


आज़ की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  थाना सेक्टर-58  पुलिस द्वारा लेबर चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि मोटरसाइकिल पर आ रहा था, को रोकने का प्रयास किया गया जिसपर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पीछा करने पर जयपुरिया चौराहे के पास रोड पर, उपरोक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त अरविंद उर्फ अर्जुन पुत्र जय राम निवासी अमरोहा, पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर मय दो कारतूस(01 जिन्दा व 01 खोखा) बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। उपरोक्त अभियुक्त थाना सेक्टर-39 से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक