इष्ट फाउंडेशन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित




आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  इष्ट फाउंडेशन द्वारा शिशु शिक्षा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में "कला प्रतियोगिता" आयोजित की गयी थी। जिसका परिणाम घोषित करने हेतु कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माँ शारदे की वंदना से की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रिय स्तर पर सम्मानित, बिहार की बेटी के रूप में विख्यात निशा भगत बिहार से यहाँ बच्चों को सम्मानित करने पहुँची।कार्यक्रम संयोजक रोशनी कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वेता, द्वित्य स्थान हिमांशु, तृत्य स्थान अंकित, चौथे एवम पांचवा स्थान नैना और गौरी ने हाँसिल किया। जिसके चलते बच्चों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। ग्रेटर नॉएडा प्रमुख सूरज झा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का हमारा उद्देश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ावा देना है ताकि उनमें क्रियात्मक चीजों का विकास भी हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएँ प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शोभा को इत्याधिक बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्या सुरभि राणा, कृष्णा, नीरज, सुरेखा, काजल, नेहा आदि सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक