काशी विश्वनाथ पर है योगी की अपार श्रद्धा, 100वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में दर्शन कर बनाया रिकॉर्ड

वाराणसी धार्मिक नगरी के रूप में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी यूं तो किसी से परिचय का मोहताज नहीं है। अब इस नगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया रूप प्रदान किया है। शनिवार 18 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने 100वीं बार पहुंचे। योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में लगातार सौ बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
वह यहां दर्शन करने के साथ ही विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी लेते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रक्रिया से काशी नगरी का विकास तेजी से हो रहा है। महादेव की नगरी के रूप में विख्यात काशी में आने वाला हर भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर मंगल की कामना करता है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी एक भक्त के रूप में काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचते हैं। अब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में 100 बार दर्शन करने का अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है। बता दे मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार कमान संभाली तब से अब तक वह 113 बार वाराणसी के दौरे पर आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और रुद्र सूक्त से अभिषेक भी किया करते हैं। विश्वनाथ मंदिर के अर्जक डॉ नीरज कुमार पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सनातन संस्कृति के प्रति प्रेम उनके व्यक्तित्व को अलग बनाता है। वह हर बार बाबा विश्वनाथ का पूजन कर भारत देश के कल्याण की कामना करते हैं।
काशी विश्वनाथ की जय🙏🙏
जवाब देंहटाएं