25 मार्च को पिछडा वर्ग समाज सम्मेलन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा ओबीसी समाज द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन जिला गौतमबुद्ध नगर में 25 मार्च को हो रहा है। यह कार्यक्रम गौर सरोवर पोर्टिको होटल, नोएडा एक्सटेंशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौतमबुद्ध नगर में होना सुनिश्चित हुआ है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.के.लक्ष्मण - सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा तथा विशिष्ट अतिथि कुंवर बृजेश सिंह राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रहेंगे।
इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह नागर सांसद राज्यसभा व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा करेंगे। उक्त जानकारी नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता में हरिओम बैंसला संयोजक पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन एवं राज नागर जिलाध्यक्ष भाजयुमो गौतमबुद्ध नगर
(सह-संयोजक पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन) ने बताया।
प्रेसवार्ता मे विशेष सहयोगी ज्ञानिन्द्र गुर्जर , सदस्य अनिल कसाना, सदस्य अशोक नागर , सदस्य - बिजेंद्र ठेकेदार, सदस्य - आदित्य बैसला , अमित मुखिया, गौरव पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें