26 मार्च को मातृशक्ति सम्मान एवं कवियत्री सम्मेलन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सांस्कृतिक चेतना को समर्पित संस्था “नई पहल” हर माह की तरह इस माह भी कविताओं से सजी एक शाम लेकर आ रही है l इस बार नई पहल को साथ मिला है शहर की अग्रणी संस्था “नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन” का तो निश्चित ही आधी आबादी को समर्पित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा l
26 मार्च,शाम 5:30 पर महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर -44 के प्रांगण में मातृशक्ति सम्मान एवं कवयित्री सम्मेलन में आप सपरिवार पधारें और समाज और संस्कृति के प्रति अपना अनुराग प्रकट कर हमारा मनोबल बढ़ाएँ l आयोजन में शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान हेतु योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई पहल संस्था और नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन अपनी ओर से हर सम्भव प्रयास कर रही है और निश्चित ही आपकी उपस्थिति इस आयोजन में चार चाँद लगा देगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें