वरिष्ठ समाज सेवी डा राजन कुमार ने गरीबों को 5 रूपये में एक पेटीज और सेन्डविच वितरित किया


आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 

नोएडा। पिछले 6 वर्ष 8 महीने से श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा चलाया जा रहा माता पिता आशीर्वाद प्रदत चलित भोजनालय, जिसके द्वारा दो वाहनों से नोएडा के कई सेक्टरों में तीन रुपए में रोजाना 2500 प्लेट भोजन वितरित किया जाता था।

कुछ परेशानियों के चलते फैक्ट्री में भोजन बनाने में असमर्थ हैं जिससे तीन दिन से ये वितरण रोक रखा था और आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो हमारे यहां भोजन करते थे उन्हे असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

समाजसेवी डॉ राजन कुमार ने कहा कि हम उनसे दिल से क्षमा चाहते हैं परंतु हम ये भोजन बनाने में असमर्थ हैं और यही कारण है कि आज से हमने अपने वाहनों पर अपनी बेकरी के उत्पाद मात्र 5 रुपए में एक पेटीज, एक सैंडविच का वितरण शुरू किया है व आज चाय भी वितरित की गई। जब तक हमारे यहां भोजन बनना आरंभ नही होता हम जन सेवा में कार्यरत रहेंगे व कोशिश करेंगे की हमारी वजह से किसी को कोई परेशानी न हो ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक