किसानों से ₹650 प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी योगी सरकार

किसानों से ₹650 प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी योगी सरकार
नोएडा/लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आलू किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पहली बार सरकार आलू की खरीद करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए खरीद का मूल्य भी निर्धारित कर दिया है।
इस संबंध में एपीसी मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। एपीसी मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सरकार किसानों से ₹650 प्रति क्विंटल की दर से आलू की खरीद करेगी। यह व्यवस्था बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत की गई है।
बता दें, उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादक सबसे अधिक परेशान रहते हैं। आलू के उत्पादन के बाद उसकी खरीद बाजार में सही दाम पर नहीं हो पाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी पहल की है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस पहल की किसानों द्वारा सराहना की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें