पाकेट 7 सेक्टर 82 में 7 अप्रैल से भव्य श्री राम कथा का आयोजन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 स्थित पाकेट 7  के सेन्ट्रल पार्क में भव्य श्री राम कथा का  आयोजन किया जा रहा है जिसका श्री गणेश 7 अप्रैल कलश यात्रा से होगा। 
7अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा सेक्टर 82 पाकेट 7 से गेंझा , विवेक विहार पाकेट 12 सुपर एम आईं जी से होते हुए धूमधाम से निकाली जाएगी । श्री राम कथा 7अप्रैल से प्रारम्भ होगी और 16 अप्रैल को हवन आरती के साथ कथा का विश्राम होगा। 
 कथा प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे से 8 बजे तक होगी। निखिल धाम वनखंडी सरकार गैपरा जौरा मुरैना से पधारे कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के श्रीमुख से भगवत्प्रेमी श्रोतागण अमृतमयी कथा का रसपान कर सकेंगे।  
 16 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 8 बजे से हवन एवं भंडारे के आयोजन के साथ कथा का विश्राम होगा। सभी भगवत अनुरागी श्रोतागण अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

टिप्पणियाँ

  1. धन्य है वे आयोजकगण जो मानव कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन करके श्रीराम कथा का अमृतपान करने के लिए संकल्पबद्ध है।उन्है कोटि कोटि प्रणाम।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक