महिला उन्नति संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने बताया कि संस्था द्वारा 1 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले सम्मान एवम जागरूकता कार्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर संगठन की जनपद गौतमबुद्धनगर ईकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे शानदार कार्य कर रही महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दे रही महिलाओ को नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद गौतम बुध नगर की जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने की।
इस कार्यक्रम के तहत नोएडा इकाई ने बिहार महिला संघ की लक्ष्मी सिंह, जागृति लीला फाउंडेशन के कुम्मू जोशी भटनागर, रमा पंत सोशल वर्कर, दीदी की रसोई के ऋतु सिन्हा, संगीता चौधरी मीडिया, सरिता चंद खुशी फाउंडेशन,सीमा रावत बिजनेस हेड, डॉक्टर जिया भाटिया, रितु रेनवाल,एडवोकेट जैसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध कवियत्री श्रीमती ममता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है । महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। प्रत्येक क्षेत्र में देश या विदेश में ये महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। संस्था की गौतमबुद्धनगर अध्यक्षा श्रीमती रेणु बाला शर्मा ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हम हमेशा महिलाओं के हित में कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में संस्था की जिला प्रभारी रेनू त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह, नोएडा देहात अध्यक्ष पूजा अवाना, प्रियंका, पारुल, उमा जयसवाल, कुसुम पथारिया,मीणा गौतम, रेहाना अल्वी, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा बीना अवाना आदि सदस्य मौजूद रहे।
बहुत शानदार
जवाब देंहटाएं