अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस

आज की खबर

देव मणि शुक्ल

नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है कि यूपी में अपराध करने वाले को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। जिसके लिए यूपी पुलिस लगातार कार्यवाही कर अपराधियों को मिट्टी में मिला रही है। उमेशपाल हत्याकांड जिसके बारे में आप सभी लोग जानते हैं की इस मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ आरोपी हैं। अतीक अहमद जहां गुजरात के साबरमती जेल में बंद है तो वहीं, अशरफ बरेली जेल में। बता दें आज यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते से प्रयागराज लाएगी। अतीक से पुलिस प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार, अतीक के प्रयागराज लाने के लिए पुलिस शिवपुरी से झांसी होकर आएगी। पुलिस अतीक के साथ लगातार  24 से 25 घंटे तक ट्रैवल करेगी। थोड़ी देर बाद प्रयागराज पुलिस रोड के रास्ते से अतीक को प्रयागराज लेकर आएगी। अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। उमेश पाल अपहरण मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, इसमें फैसला आना है। उमेशपाल हत्याकांड के मामले की अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं।

चलाया गया था सर्च अभियान

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात को गुजरात की जेलों में करीब 1700 पुलिसकर्मियों और अफसरों ने अचानक सर्च अभियान चलाया था। इनमें से सबसे खास रही साबरमती जेल, जिसमें अतीक अहमद को रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक