नेकी की दीवार का हुआ शुभारंभ

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 73 में नेकी की दीवार का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन  इनर ह्वील क्लब की अध्यक्षा मंजू सूद ने किया।

हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से बातचीत करते हुए नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह नेकी की दीवार पूरे देश में खुला हुआ है। इसे महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें कोई भी आदमी अपने आप सामान रख सकता है और कोई भी जरूरत मंद आदमी स्वेच्छा से सामान ले जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि इसमें किसी भी आदमी को न तो कुछ देने पर गर्व हो और न ही किसी को कुछ ले जाने में शर्म हो। यह समाज के लिए एक अनोखी पहल है।और सामर्थ्य लोगों से अपील है कि इसमें सहयोग करना चाहिए। 
इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, मंजू सूद, ज्योति श्रीवास्तव,इन्द्रा मणी, शशी श्रीवास्तव, प्रमिला पान्डेय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक