भाजपा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
आज़ की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भाजपा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया साथ ही त्रिपुरा की जीत पर त्रिपुरा प्रभारी और नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा का भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस मौक़े पर डॉ महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया साथ ही कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीति, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नद्दा जी की कुशल संगठन शक्ति के कारण ही आज त्रिपुरा में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।
डॉ महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और नोएडावसियों को होली की शुभकामनाएँ भी दी और आशा की, होली सभी के जीवन में रंगों और प्रेम की बहार लेकर आये।
कार्यक्रम में भाजपा के साथ अन्य समाज सेवी संस्थान से उनके पदाधिकारी भी रहे जिन्होंने डॉ महेश शर्मा का अभिनंदन किया, जिसमें एन ई ए, व्यापार मंडल, फ़ोनरवा, डी डी आर ए, उद्योग व्यापार मंडल
नोएडा सिटीजन फोरम, हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन, अग्रवाल समाज, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा आदि संस्थान रहे।
ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी इस होली के मौक़े पर सभी को बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार देश में भाजपा की नीति और विकास को प्राथमिकता देने के लक्ष्य को ले कर हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के आगे बढ़ रहे उसके चलते देश में कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।
इस मौक़े पर नोएडा महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें