नोएडा में रंगों का त्योहार होली सकुशल संपन्न


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 में परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार मनाया गया। 7 मार्च की शाम से देर रात तक होलिका दहन का कार्यक्रम चला। क्षेत्र के गेझा, भंगेल,बरौला ,छलेरा, नया गांव, हरौला आदि गांवों में होली का त्यौहार परंपरागत से मनाया गया लोग एक दूसरे के गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर मुबारकबाद देते हुए नजर आए। सेक्टर 82 के पाकेट 7 में पुरानी परंपरा के अनुसार होली मिलन में हर वर्ग व हर तबके के लोग सोसायटी के मेन गेट  पर होली मिले । और वहां पर सुबह से साउन्ड चल रहा था और होली गीत पर लोग थिरक रहे थे।सैकड़ों वर्षो पूर्व की परंपरा ढोल मजीरा और बाजा पर होली गीतों का कार्यक्रम चल रहा था। जो असल होली की याद दिलाता है। अब डीजे एवं भांगड़ा के आगे पुरखों की विरासत संभालना टेढ़ी खीर है। गांव में जहां हर दरवाजे पर डीजे वाला साउंड बजाकर होली मनाते हैं वही पर सोसायटियो  में भी होली गीत पर लोग नाचते गाते नजर आए। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होकर पापड गुझिया का आनंद लिए। इस अवसर पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष एन के सोलंकी , राघवेन्द्र दूबे, अजय श्रीवास्तव, संजय पांडेय, गोरे लाल, राजेश कुमार गुप्ता, सिया राम, राजेश पाठक, रवि राघव,हंस मणि शुक्ल, दीपक तिवारी, रमेश वर्मा,पंकज झा ,उत्तम चंद्रा, बलराम ,राकेश, संगम प्रसाद मिश्र, अजय सिंह, अमितेश सिंह हिमांशु सिंह  ब्रज किशोर, आर पी सिंह , बी.डी.गुप्ता, मुकेश रावत, विष्णु शर्मा, लक्ष्मण सिंह, संजय मग्गू, अनिल कुमार शर्मा, अवनीश तिवारी, चंद्र कान्त सिंह, वी पी पान्डेय, आर सी दूबे, विकास शर्मा,श्री राम तिवारी, मुरारी झा,आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक