प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा नई दिल्ली प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गांव महरम नगर, दिल्ली में किया गया। इन गरीब कन्याओं को आर्शीवाद देने के लिए विभिन्न जगहों से लोग एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामसिंह खाण्डोदिया, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, प्रदीप चंद्र, अजीत सिंह, कविता, सतीश, मुकुंद सिंह, अजय सिंह, राजपाल गोला, उमेद सिंह, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्था का अध्यक्ष रामसिंह खाण्डोदिया ने बताया कि प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा करवाया जा रहे 12 कन्याओं का सामूहिक विवाह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्था समय समय पर दिव्यांगजनों व अन्य गरीब लोगों के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाती रहती है और समाज में इससे बढ़कर कोई नहीं है। संस्था गृहस्थी जीवन शुरु करने के लिए आवश्यक संसाधन भी मुहैया करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू रीति रिवाज में कन्यादान का विशेष महत्व होता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर वधु को तुलसी का एक पौधा भी भेंट किया। उसे यादगार के रूप में घर के आसपास लगाने एवं पौधे के पल्लवन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया साथ ही वर वधु ने पौधे लगाने का संकल्प भी लिया ।
वर वधुओं ने पारंपरिक रस्मों को पूरा किया और एक दूसरे के गले में वरमाला डाली तथा आयोजन में उपस्थित बुजुर्गों से आर्शीवाद ग्रहण किया। विवाह समारोह बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया गया और जोड़ों के सपनों को साकार करते हुए उनके लिए इसे जीवनभर का एक यादगार अनुभव बनाने के लिहाज से व्यापक तौर पर इंतजाम किए गए थे।
इस इवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ था।शिविर में रक्तदान, नेत्रदान व ब्लड, शुगर, वीपी व अन्य सभी प्रकार की जांच की गई, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जो संस्था द्वारा निशुल्क था। गांव महरम नगर में इस प्रकार का यह पहला आयोजन था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें