कलश यात्रा के साथ सेक्टर 82 में श्रीराम कथा का शुभारंभ
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 ईडब्लूएस पाकेट सात में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा पाकेट सात के सेन्ट्रल पार्क से निकाली गई। बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते भक्तजन कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। इस दौरान सेक्टर की सभी महिलाओं,बच्चों एवं पुरुषोने कलश यात्रा में भाग लिया। सेक्टर 82, 93 होते हुए कलश यात्रा का समापन सेन्ट्रल पार्क स्थित कथा स्थल पर हुआ। कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानन्द जी महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि जब प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा अपने भक्त पर होती है तब हमें रामकथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। राम कथा सुंदर करतारी, संशय विहग उड़ावन हारी। राम कथा हमारे सभी संशय को दूर करने करने वाली है। भगवान राम का जीवन चरित्र एवं राम कथा हमें जीवन कैसे जिया जाए उसकी प्रेरणा देती है।इस मौके पर राघवेन्द्र दुबे,रवि राघव, एन के सोलंकी,संजय पांडे, अंगद सिंह तोमर, गोरे लाल, अमितेश सिंह, सिया राम, संजय शुक्ला, हंस मणि शुक्ला, दीपक तिवारी, रमेश चंद्र दास,एस के तिवारी, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रमेश वर्मा, अवनीश तिवारी, सर्वेश तिवारी, बृज किशोर, हरि शंकर सिंह, संजय मग्गू, विनय त्रिवेदी विकास शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव , देव राज धीमान अजय सिंह, पंकज झा, अजय श्रीवास्तव, रतन भारद्वाज , गुरमेल सिंह, राजेश राघव, अनूप सिंह, बलराम, सैकड़ों सेक्टर वासी मौजूद रहे।
जय हो ।जय हो।बहुत ही सुंदर भव्यकलश यात्रा।🙏🙏
जवाब देंहटाएंआभार
जवाब देंहटाएं