भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती - महेश चंद्र शास्त्री


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 55 में चल रही श्रीमद् भागवत के दूसरे दिन की कथा में ध्रुव का चरित्र का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने ध्रुव के चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है ध्रुव ने अपने मन में दृढ़ संकल्प कर लिया था कि मुझे भगवान को प्राप्त करना है और उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए वनवास में तपस्या करते हुए भगवान को प्राप्त किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सेक्टर 55 में चल रहा है। श्रीमद् भागवत कथा 8 तारीख तक चलेगी। आसपास के स्थानीय लोग और सेक्टर 55-56 के निवासी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान प्राप्त कर रहे हैं। आशा शर्मा,भूषण शर्मा, कुलदीप शर्मा ,आरके शर्मा ,बी पी गौतम,केडी शर्मा,केशव देव शर्मा, विजय भारद्वाज नीरज शर्मा करण अनेजा, दिनेश बृजवासी, दिनेश पचौरी, महक सिंह शर्मा,गजेंद्र बंसल,श्रीकांत बंसल, सुभाष निझावन,राजेश अग्रवाल, काफी संख्या में सेक्टर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक